
ब्रो लेमिनेशन एक बेहद लोकप्रिय ब्रो स्टाइलिंग उपचार है। दुनिया भर के लोग इसे लेकर पागल हैं और हमें कोई हैरानी नहीं है: ब्रो लेमिनेशन से बेकाबू बालों को काबू में किया जा सकता है और कई हफ्तों तक उन्हें जगह पर रखा जा सकता है। इस उपचार से हमें अपना मनचाहा ब्रो शेप मिलता है, जो दिखने में प्राकृतिक लगता है और इंस्टाग्राम पर #nomakeup, #browshaping या #browlift जैसे सबसे नए ट्रेंड्स के अनुरूप होता है। ब्रो लेमिनेशन में क्या शामिल है? इसे घर पर कैसे करें? जानें कि सबसे अच्छी आइब्रो कैसे पाएं
ब्रो लेमिनेशन क्या है?
भौंहों को मनचाहा आकार देने वाले उपचारों की बात आने पर ब्रो लेमिनेशन सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। अपनी इच्छानुसार, आप उन्हें ऊँचा उठवा सकती हैं या खूबसूरत बनाये रखने के लिए बस ब्रश और काबू में करवा सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि लेमिनेशन भौंह के बालों को गहराई से पोषण देता है और आप आसानी से अपनी भौंहें भी बना सकती हैं। लेकिन, अगर आपका मेकअप लगाने का मन नहीं है तो आपको ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि बिना मेकअप के भी आपकी भौंहें बहुत अच्छी लगती हैं। उपचार उन्हें बदल देता है, इसलिए बालों में बस ब्रश करना भी काफी होता है। ब्रो लेमिनेशन से भौंहें आने वाले कई हफ्तों तक सुंदर दिखाई देती हैं - वो भी बिना किसी मेकअप के!
ब्रो लेमिनेशन किसके लिए है?
उन सभी लोगों को ब्रो लेमिनेशन या ब्रो लिफ्ट का सुझाव दिया जाता है, जिनकी भौंहें बेकाबू, पतली या खाली हैं। लोग अक्सर आईलैश लिफ्ट करवाने के बाद इसे करवाते हैं। ब्रो लेमिनेशन से पतली, हल्की भौंहों के रूप में सुधार आता है। इसे प्राकृतिक दिखने वाले मेकअप के प्रशंसकों और उन लोगों द्वारा पसंद किया और सराहा जाता है, जो अर्ध-स्थायी ब्रो मेकअप या टिंटिंग नहीं चाहते हैं। यदि आपकी भौहें अलग-अलग दिशाओं में निकली हुई हैं और आपको उन्हें नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है तो लेमिनेशन एक अच्छा विकल्प है। इस उपचार से, आप उन्हें ज़्यादा अच्छी तरह संभाल पाएंगी और साथ ही वो पोषित और चमकदार भी होंगी।
आपकी भौंहें कड़ी हो गई हैं और आपको नहीं पता कि उन्हें मनचाहा आकार कैसे दिया जा सकता है? क्योंकि लेमिनेशन बालों के टेक्सचर को बदल देता है, भौंहों को नया आकार देता है और स्टाइल करने में आसान बनाये रखता है। सीधे शब्दों में कहें तो अगर आपको अपनी भौंहों का आकार या रूप पसंद नहीं है तो लेमिनेशन उनकी काया पलट कर सकता है और आने वाले कई हफ्तों तक उन्हें सुंदर बनाये रखता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि ब्रो लेमिनेशन की वजह से आपकी भौंहों की मोटाई दोगुनी हो सकती है, यही कारण है कि यह कम, पतले बालों वाले लोगों के बीच लोकप्रिय है
क्या आप अपने से ब्रो लेमिनेशन कर सकती हैं?
लैश और ब्रो पेशेवरों का मानना है कि यह उपचार सैलून में करवाना सबसे अच्छा होता है, हालाँकि, ब्रो लेमिनेशन, जेल नेल्स या ब्रो टिंटिंग जैसे अन्य सरल उपचारों की तरह, घर पर आसानी से किया जा सकता है - आपको बस एक अच्छे ब्रो लेमिनेशन किट की आवश्यकता होती है। उचित रूप से चिह्नित बोतलों और विस्तृत निर्देशों के साथ, आप इसे सहजता से कर पाएंगी। ब्रो लेमिनेशन ज़्यादा मुश्किल नहीं है!
स्टेप-बाई-स्टेप ब्रो लेमिनेशन
1. भौंह वाला क्षेत्र साफ़ करें और इस बात का ध्यान रखें कि वहाँ कोई तेल न हो।
2. अपने लेमिनेशन किट में दिया गया ग्लू लगाएं।
3. ब्रश का उपयोग करें और भौंहों पर पर्मिंग लोशन लगाएं।
4. भौंहों को मनचाहा आकार देने के लिए उन पर ब्रश करें।
5. लोशन को पैकेजिंग पर बताए गए समय तक लगा रहने दें।
6. कॉटन पैड का उपयोग करके इसे हटा दें।
7. अंतिम उत्पाद, एक पर्म न्यूट्रलाइज़िंग एजेंट लगाएं।
8. मनचाहा आकार बनाए रखने के लिए भौंहों पर ब्रश करती रहें।
9. उत्पाद को कुछ मिनट तक लगा रहने दें।
10. गीले कॉटन पैड का उपयोग करके इसे हटा दें।
बस! बधाई हो, आपने अभी-अभी ब्रो लेमिनेशन पूरा कर लिया है!
याद रखें कि इस उपचार के बाद आप चौबीस घंटे तक भौंहों पर मेकअप नहीं लगा सकती हैं और स्विमिंग पूल या सॉना में नहीं जा सकती हैं।
ब्रो लेमिनेशन का प्रभाव
ब्रो लेमिनेशन सबसे सुंदर आकार वाली भौंहें बनाता है - इससे आप अपना मनचाहा आकार पा सकती हैं। इस उपचार के और फायदे भी हैं, जैसे, यह भौंह के बालों की संरचना को बेहतर बनाता है, बेकाबू बालों को काबू करता है और उन्हें चमक देता है। आपकी भौंहें घनी और ज़्यादा गहरी भी लगती हैं। आपका चेहरा निखरा हुआ लगता है और आँखें खूबसूरत दिखाई देती हैं।
इस प्रक्रिया को करने में कितना समय लगता है और इसका प्रभाव कितने समय तक रहता है?
इस उपचार में कुछ मिनट से लेकर बीस मिनट तक का समय लगता है - यह आपके द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले उत्पाद और आपकी भौंहों की स्थिति पर निर्भर है। लेमिनेशन का प्रभाव 4 से 8 हफ्तों या उससे भी लंबे समय तक रह सकता है, यह आपके बालों की स्थिति और बाद में की जाने वाली देखभाल पर निर्भर करता है।
बाद की देखभाल की बात करें तो...
ब्रो लेमिनेशन के बाद आपको ज़्यादा से ज़्यादा समय तक खूबसूरत भौंहों का आनंद लेने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। उपचार के चौबीस घंटों के अंदर आपको सॉना या तैराकी नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपको अपनी भौंहों को सूखा रखना चाहिए: लेमिनेशन उत्पादों को अवशोषित होने में समय लगता है। आदर्श रूप से, आपको उपचार के बाद पहले दिन के दौरान भौंहों को छूने या मेकअप लगाने से बचना चाहिए। बाद में आप तैर सकती हैं, सॉना जा सकती हैं, मेकअप लगा सकती हैं और हटा सकती हैं। प्रभाव को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए, हर दिन अपनी भौंहों को ब्रश करें।
लेमिनेशन के बाद भौंहों को कैसे कंडीशन करें?
सुधारात्मक गुणों वाले वनस्पति तेल का प्रयोग करें, जैसे, आर्गन, जोजोबा, या कैस्टर ऑइल। इससे उपचार का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा और आपकी भौहें मजबूत और पोषित होंगी।