
ब्रो मेकअप में होने वाली गलतियां बहुत आम हैं। हम अक्सर भौंहों की सही से देखभाल नहीं करते या उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं जिसकी वजह से वो अप्राकृतिक दिखाई देती हैं। चूँकि यह आम तौर पर होता रहता है, इसलिए हमें अपनी गलतियों का एहसास होने में काफी समय लग जाता है। इसीलिए, हम आपको भौंह से जुड़ी सबसे आम गलतियों के बारे में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं - इस बात का ध्यान रखें कि आप ये गलतियां न करें और भविष्य में उन्हें करने से बचना सीखें!
बहुत लंबी या बहुत छोटी आर्च
समरूप भौंहें अच्छे आकार वाली होती हैं, साथ ही उनकी लंबाई भी सही होती है। बहुत लंबा या बहुत छोटा होने की वजह से चेहरे की विशेषताएं असमान और विषम दिखाई देती हैं। जिसकी वजह से चेहरा ख़राब दिखाई देता है। सही लंबाई वाली भौंहें पाने के लिए, आपको एक पेंसिल, पतले मेकअप ब्रश या फ़ूड स्टिक की ज़रूरत होती है - इसे नाक के डिंपल से आँख के बाहरी कोने तक दबाएं। यह रेखा आपको दिखाएगी कि आपकी भौंह कहाँ समाप्त होनी चाहिए।
गलत ट्रिमिंग
ब्रो ट्रिमिंग भौंहों को आकार देने वाला एक लोकप्रिय उपचार है, जिसका उद्देश्य मनचाहा ब्रो शेप पाना होता है। सबसे अच्छे प्रभाव के लिए, आपको अपनी भौंहों को ऊपर की तरफ ब्रश करते हुए केवल शुरुआती सिरे को ट्रिम करना चाहिए। ऐसा करने से, आपको साफ़-सुथरी और सुंदर भौंहें मिलती हैं। दुर्भाग्य से, कुछ लड़कियां अपनी पूरी भौंह को ट्रिम कर देती हैं - यह घनी, मोटी भौंह वाली लड़कियों के बीच लोकप्रिय है। जिसकी वजह से वे अक्सर कड़े बालों के साथ सपाट दिखते हैं। अनियंत्रित भौंहों को नियंत्रित करने के लिए चिमटी का उपयोग करना बेहतर होता है।
बिल्कुल गलत सोप ब्रो बनाना
सोप ब्रो सबसे नए ब्रो ट्रेंड में से एक हैं! सोप ब्रो पूरे दिन सही आकार में रहकर सुंदर और प्राकृतिक दिखती है। हालाँकि, इसके लिए आपको एक अच्छा ब्रो सोप चुनना चाहिए, जो न केवल बालों को आकार देता है बल्कि उन्हें चमक, पोषण भी देता है और उन्हें ज़्यादा घना बनाये रखता है। सामान्य सोप (जैसे: ग्लिसरीन सोप) तेज़ी से सेट होते हैं और इसी वजह से भौंहों को सही से बनाने के लिए बहुत कम समय मिलता है, साथ ही वो कड़े हो सकते हैं और उनकी वजह से मेकअप लगाना मुश्किल हो सकता है। सबसे अच्छे सोप ब्रो के लिए, ख़ास तौर पर बनाये गए सोप का इस्तेमाल करें, जिन्हें मैनेज करना ज़्यादा आसान होता है और उनसे आप अपनी भौंहों को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। प्रयोग के लिए तैयार ब्रो सोप सबसे अच्छे से काम करते हैं और उन्हें पानी के साथ मिलाने की ज़रूरत नहीं पड़ती क्योंकि उनका टेक्सचर पहले से सही होता है।
ज़्यादा उखाड़ी हुई भौंहें
इधर-उधर बिखरे बालों को उखाड़ना सही है, लेकिन कभी-कभी हम बहक जाते हैं और बहुत ज़्यादा बाल उखाड़ देते हैं... उसके बाद हमारी भौंहें खाली लगने लगती हैं, जो दिखने में कार्टून जैसी होती हैं या बहुत मुश्किल से दिखाई देती हैं। भौंहों को आकार देते समय, आपको पहले उन्हें आउटलाइन करना चाहिए - उदाहरण के लिए, एक न्यूड पेंसिल प्रयोग करें। बनावट को मार्क करने पर, आपको समझ आ जायेगा कि आकार देने के बाद आपकी भौंहें कैसी दिखाई देंगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप केवल उन्हीं बालों को उखाड़ें जो आपकी बनाई गई रेखा के बाहर हैं।
बहुत घनी भौंहें
बहुत ज़्यादा उखड़ी हुई, पतली भौंहें अजीब लगती हैं, लेकिन, बहुत मोटी, घनी भौंहें भी दिखने में अच्छी नहीं लगती। चिमटी से बचने पर आपको प्राकृतिक सुंदरता और निखार नहीं मिलता - बिखरे बालों की वजह से आपका लुक साफ़-सुथरा नहीं लगता और चेहरे की विशेषताएं भी असमान लगती हैं। चेहरे को ताज़ापन देने और गुस्सैल दिखने से बचने के लिए बस थोड़े-बहुत बालों को उखाड़ना ही काफी है
अप्राकृतिक दिखने वाली भौंहें
भौंहों को आकार देते समय साथ ही ब्रो मेकअप लगाते समय उनका बराबर होना बहुत ज़रूरी होता है। चेहरे की समरूप विशेषताओं के लिए आर्च को दिखने में प्राकृतिक बनाना बहुत ज़रूरी होता है। बहुत ज़्यादा तेज़ या गोल भौंहें साथ ही बहुत ऊँची आर्च की वजह से भौंहें अजीब दिखाई देती हैं और ज़ाहिर तौर पर उनमें कोई सुंदरता नहीं होती।
बहुत ऊँची भौंहों की वजह से ऐसा लगेगा कि आप हमेशा हैरान हैं, जबकि एक-दूसरे के करीब स्थित मोटी भौंहों की वजह से आप गुस्सैल दिखाई देंगी। अगर आप बराबर भौंहें चाहती हैं, लेकिन आपको सही आकार बनाना नहीं आता तो किसी सौंदर्य विशेषज्ञ के पास जाएं, जो आपके लिए उन्हें आकार देगा ताकि वो आपकी चेहरे की विशेषतओं के अनुरूप हों। उसके बाद, आपको बस बिखरे हुए बालों को समय-समय पर चिमटी से उखाड़ना होगा। अपने लिए कोई अच्छी चिमटी लें और इसे आसानी से करें!
खाली भौंहें
क्या आपकी भौंहें हल्की, पतली और खाली हैं? क्या आपकी भौंहों में गैप है?
आप मेकअप उत्पादों (ब्रो पेंसिल, पोमेड आदि) का प्रयोग करके उन्हें छिपा सकती हैं, लेकिन आप किसी अच्छे आइब्रो ग्रोथ सीरम के प्रयोग से इस समस्या को सुलझा भी सकती हैं और भौंहों को बढ़ा सकती हैं - इसके नियमित प्रयोग से भौंहें बढ़ेंगी और घनी भी होंगी।
ख़राब ब्रो लेमिनेशन
यदि आप सही सेट, विस्तृत निर्देश, अच्छे उत्पादों और उचित तरीके से नामित बोतलों का उपयोग करती हैं तो ब्रो लेमिनेशन आसान और बिना किसी झंझट वाला होता है। यदि आप उत्पाद को बहुत लंबे समय तक रखती हैं या बाद की देखभाल के लिए निर्देशों का पालन नहीं करती हैं तो उपचार विफल हो सकता है। कई लोग चौबीस घंटे बीतने से पहले ही अपनी भौंहों को भिगोने या मेकअप लगाने की गलती करते हैं। इससे प्रभाव ख़राब हो जाता है। भौंहों को लेमिनेट करने के लिए आईलैश लेमिनेशन किट का उपयोग करना भी एक दूसरी गलती है। याद रखें: ब्रो लेमिनेशन करते समय, हमेशा निर्माता के निर्देशों का पालन करें और केवल Nanobrow लेमिनेशन किट जैसे अच्छे उत्पादों का चुनाव करें। यह घर पर ब्रो लेमिनेशन को आसान बनाता है।
ख़राब स्थायी ब्रो मेकअप
स्थायी ब्रो मेकअप ब्यूटी सैलून में किये जाने वाले सबसे लोकप्रिय उपचारों में से एक है। नई तकनीकें हमारी भौंहों की नकल करते हुए बाल जैसे स्ट्रोक बनाती हैं, यही कारण है कि यह उपचार लोगों के बीच ज़्यादा से ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा, स्थायी भौंहें हमारा बहुत सारा समय बचाती हैं और हमें पता होता है कि ये हर समय अच्छी दिखाई देंगी। हालाँकि, इस तरह के उपचार का चुनाव करने से पहले, सभी फायदे और नुकसानों के बारे में सोचें, और एक योग्य ब्रो तकनीशियन के साथ सही सैलून चुनें। स्थायी मेकअप में बहुत सारे निषेध होते हैं और आपको तकनीशियन को सभी बीमारियों, त्वचा संक्रमण, गर्भावस्था आदि के बारे में बताना होगा। साथ ही, आपको माइक्रोब्लैडिंग के मामले में कभी कंजूसी नहीं करनी चाहिए - सस्ती सेवाओं या जगहों का चयन न करें जिनके अनुभव, डिप्लोमा या समीक्षाओं के बारे में आप कुछ भी नहीं जानती हैं। यह एक स्थायी उपचार है जो कई सालों तक चलता है। जल्दबाज़ी में किये गए फैसलों की वजह से पैसे खर्च होने के अलावा, आपको कई सालों तक अपनी भौंहों से नाखुश रहना पड़ सकता है।
ख़राब ब्रो टिंटिंग
भौंहों पर मेंहदी पाउडर का उपयोग अभी भी सबसे लोकप्रिय अर्ध-स्थायी भौंह उपचारों में से एक है। क्या आप यह ख़ुद कर सकती हैं? यदि आप कुशल हैं और अपने ब्यूटी टाइप के लिए सही रंगों का चुनाव करना जानती हैं तो आप यह कर सकती हैं। याद रखें कि एक योग्य सौंदर्य विशेषज्ञ यह जानता है कि सबसे सुंदर ओंब्रे प्रभाव बनाने के लिए रंगों को कैसे मिश्रित किया जाता है - प्राकृतिक दिखने वाला रंग हल्के से गहरे रंग की ओर जाता है। अच्छे मेहंदी के उत्पाद चुनना याद रखें। केमिकल युक्त मेंहदी डाई से एलर्जी होने की बहुत अधिक संभावना होती है। मेंहदी पाउडर वनस्पति अर्क और लॉसोनिया पत्तियों के पाउडर से भरपूर होता है।