
क्या आपकी भौंहें पतली और खाली हैं? आप उनके बढ़ने का इंतज़ार कर रही हैं, लेकिन कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ? कई महिलाएं सालों तक अपनी भौंहें बढ़ाने की कोशिश करने को लेकर शिकायत करती हैं। 'मेरी भौंहें वापस क्यों नहीं बढ़ती हैं?' ब्यूटी सैलून में सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। क्या आप उन्हें ज़्यादा तेज़ी से बढ़ा सकती हैं? पता करें कि भौंहों को तेज़ी से कैसे बढ़ाया जाता है - सबसे अच्छी विधियों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।
मेरी भौंहें क्यों नहीं बढ़ती हैं?
- भौंहों के बाल न बढ़ने के कई कारण हैं। इसके सबसे आम कारणों में हैं:
- आँखों के क्षेत्र की अनुचित देखभाल: गलत स्किनकेयर और मेकअप रिमूविंग उत्पादों की वजह से एलर्जिक प्रतिक्रियाएं और बालों के रोमछिद्रों में जलन पैदा हो सकती हैं। अलग-अलग कॉस्मेटिक्स का बहुत ज़्यादा प्रयोग या उन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल करने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। आपको इस बात पर भी विचार करना होगा कि आप अपना आई मेकअप सौम्य तरीके से हटाती हैं या नहीं।
- उम्र: उम्र बढ़ने की प्रक्रिया, जिससे हम सबको गुज़रना पड़ता है, हमारे अच्छे लुक को प्रभावित करती है, और साथ ही हमारे भौंह के बालों की स्थिति को भी प्रभावित करती है। उम्र बढ़ने के साथ भौंहें ज़्यादा कमज़ोर हो जाती हैं और बालों की मात्रा में भी कमी आती है।
- कुछ उपचार: भौंहों को बहुत ज़्यादा उखाड़ना, ख़राब स्थायी मेकअप या गलत तरीके से किया गया लेमिनेशन, आदि।
- कमज़ोर प्रतिरक्षा: यह अक्सर ख़राब त्वचा, बालों के झड़ने और भौंहों और पलकों के पतला होने के माध्यम से दिखाई देता है।
- मौसम की स्थितियां: ठंड, तेज़ धूप, वायु प्रदूषण, धुंध का भौंहों की स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
- कीमोथेरेपी: कैंसर के उपचार और दवाओं की वजह से बाल, भौंह और पलकें झड़ सकती हैं।
- कुछ फार्मास्यूटिकल्स: ख़ासकर, लंबे समय तक चलने वाला एंटीबायोटिक उपचार।
- विटामिन और पोषक तत्वों की कमी: विटामिन, खनिज और ओमेगा फैटी एसिड की कमी से भौंहों की स्थिति ख़राब हो जाती है।
- त्वचा और खोपड़ी की कुछ स्थितियां: एलोपेसिया, एटॉपिक डर्मेटाइटिस, सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस, सोरिएसिस और फंगस।
- हार्मोनल असंतुलन: उदाहरण के लिए, गर्भावस्था के दौरान या बच्चे को जन्म देने के बाद।
- घुन: बालों के रोमों में रहने वाले परजीवी।
क्या भौंहें बढ़ना बंद हो सकती हैं?
भौंहों का विकास प्राकृतिक रूप से धीमा होता है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से अपने बाल उखाड़ती हैं तो ऐसा हो सकता है कि भौंहें वापस बढ़ना बंद हो जाएंगी। कई महिलाएं इस समस्या से जूझती हैं, ख़ासकर वो जिन्होंने 1990 के दशक में पतली भौंहों का ट्रेंड फॉलो किया था और अपनी भौंहों को बिल्कुल पतली आर्च में बदलने के लिए उन्हें चिमटी से उखाड़ा था। शुक्र है, ऐसे उपचार और उत्पाद मौजूद हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और नए बाल उगाने में मदद कर सकते हैं।
पतली भौंहों के कारण
भौंहों का बहुत ज़्यादा झड़ना एक और सामान्य समस्या है। स्वाभाविक रूप से, आपको हर दिन दो बाल झड़ने को लेकर परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर आपको भौंह की आर्च में खालीपन दिखाई देता है तो आपको कुछ न कुछ करना चाहिए। भौंहों का झड़ना आम तौर पर भौंहों की वृद्धि रुकने के कारण ही होता है - दोनों ही मामलों में यह असंतुलित एनाजेन वृद्धि चरण से जुड़ा होता है।
भौंह के विकास के चरण - भौंहों का जीवनचक्र
यह समझने के लिए कि भौंहें बढ़ना क्यों बंद हो जाती हैं, हमें उनके विकास के चरणों को जानना होगा। यह तीन हैं।
- एनाजेन - वह समय जब बाल बढ़ते हैं और हेयर मैट्रिक्स में कोशिकाएं बढ़ती हैं। भौंहों के लिए, इसमें एक से दो महीने का समय लगता है। भौंहों के लगभग 10% बाल एनाजेन चरण में होते हैं।
- कैटाजेन - एक से दो सप्ताह तक का समय लगता है; बाल बढ़ना बंद हो जाते हैं।
- टेलाजेन - दो से चार महीने लगते हैं; यह तथाकथित बाल झड़ने से ठीक पहले की विश्राम अवस्था है।
अगर बालों के विकास में बाधा नहीं आती, तो सभी 3 चरण सही समय पर होते हैं (एक छोटा बाल प्रति दिन लगभग 0.40 मिमी बढ़ता है)। दुर्भाग्य से, ऊपर दिए गए कारकों के कारण, भौंह का जीवन चक्र बाधित हो सकता है, जो टेलाजेन चरण को लंबा करता है और एनाजेन को रोकता है। जिसकी वजह से, भौंहें कई हफ्तों या महीनों तक वापस नहीं बढ़ती हैं।
भौंहों को वापस कैसे बढ़ाएं?
भौंह के विकास को तेज़ करने के क्या तरीके हैं? ऐसी भौंहों को कैसे बढ़ाएं जो बढ़ना ही नहीं चाहती? क्या हम इस विकास की प्रक्रिया को तेज़ कर सकते हैं? अगर आपकी भौंहें पतली और खाली हैं तो आपने ख़ुद से ये सवाल ज़रूर किये होंगे। असल में, हम ज़्यादा अच्छी, ज़्यादा सुंदर भौंहें पाने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
1. अगर हो सके तो उन सभी चीज़ों को ख़त्म करने की कोशिश करें जिनका आपके भौंह के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
2. अपने स्किनकेयर और मेकअप उत्पादों (रिमूवर भी) को ध्यान से देखें - क्या उनमें से किसी की वजह से आपकी भौंहें ख़राब हो रही हैं?
3. मेकअप उतारते समय भौंहों को रगड़ें नहीं।
4. अपने आहार में विटामिन A, B12, B7, C, E, D, बायोटिन और ओमेगा-3 एसिड की मात्रा बढ़ाएं।
5. अगर आप किसी उपचार का प्रयोग करती हैं तो हमेशा सावधान रहें और पैकेजिंग पर दिए गए निर्देशों का पालन करें, उदाहरण के लिए, टिंट को निर्देशित समय से ज़्यादा देर तक न रखें।
6. किसी ब्यूटी सैलून में जाकर किसी पेशेवर को अपनी भौंहें बनाने दें। ख़ुद ज़्यादा बाल न उखाड़ें। केवल उन बालों को उखाड़ें जो बनाये गए आकार से बाहर निकली हुई हैं।
7. सही ब्रो केयर उत्पाद (जैसे, आइब्रो सीरम) चुनें और अपनी भौंह के बालों को मजबूत बनाने के लिए इसे नियमित रूप से प्रयोग करें।
8. रूखापन रोकने और नुकसान से बचने के लिए कैस्टर या आर्गन ऑइल जैसे तेलों का प्रयोग करें।
9. इस बात का ध्यान रखें कि आपके ब्रो मेकअप उत्पाद अच्छी क्वालिटी वाले हों।
आइब्रो सीरम - भौंहों को बढ़ाने का सबसे तेज़ तरीका
भौंहों का विकास शुरू करने के लिए आइब्रो सीरम का इस्तेमाल सबसे अच्छा तरीका है। इसे बालों के विकास को तेज़ करने और एनाजेन विकास चरण को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसकी वजह से, भौंहें ज़्यादा भरी हुई, मोटी और आपकी इच्छानुसार घनी होती हैं और आप उन्हें अपने मनपसंद आकार में रख सकती हैं। एक अच्छा सीरम उन सबके लिए जीवन-रक्षक साबित हो सकता है, जो तेज़ी से ज़्यादा लंबी, मोटी भौंहें चाहती हैं।
बहुत से लोग अपनी भौंहों को तेज़ी से बढ़ाना चाहते हैं और सैलून जाकर सवाल करते हैं कि भौंहों को हफ्ते भर में कैसे बढ़ाया जाता है। हालाँकि, 7 दिन भौंहों को मोटा, घना बनाने के लिए काफी नहीं हैं, लेकिन सबसे अच्छे सीरम लगभग दो हफ्ते के अंदर बालों में बहुत ज़्यादा सुधार कर सकते हैं। सबसे उन्नत उत्पादों में विकास को बढ़ाने वाले पदार्थ और वनस्पति अर्क होते हैं, जो भौंहों को मजबूत बनाते हैं, पोषण देते हैं और सुंदर बनाते हैं।
ज़्यादा लंबी, घनी भौंहें पाने में कितना समय लगता है?
कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि बालों को बढ़ने में कितना समय लगेगा। अगर विकास के चरण में कोई बाधा नहीं आती तो इसमें कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक का समय लग सकता है। आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी भौंहों के सारे बाल एक साथ नहीं उगेंगे - इसलिए धीरज ज़रूरी है। ऐसा हो सकता है कि केवल कुछ बाल वापस उगें और आपकी भौंहों में खालीपन हो - अब उन्हें एक अच्छे सीरम के साथ बढ़ाने और खाली भौंहों के लिए पूरक या घरेलू उपचार का इस्तेमाल करके उपचार को अपग्रेड करने का समय आ गया है।
घनी भौंहों के लिए घरेलू उपचार
भौंहें बढ़ाने के लिए आप और क्या कर सकती हैं? घनी भौहें पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं। सबसे लोकप्रिय उपाय देखें।
भौंहों के लिए कैस्टर ऑइल
घनी भौंहें पाने के लिए एक भरोसेमंद और सबसे लोकप्रिय सामग्री। अरंडी की फलियों से निकाले गए इस तेल में कुछ असाधारण तत्व पाए जाते हैं और इसकी संरचना केराटिन के समान होती है, जिनसे मानव बाल बनते हैं। इसीलिए जब भौंहों को पोषण देने और उन्हें वापस बढ़ने में मदद करने की बात आती है तो कैस्टर ऑइल किसी से पीछे नहीं है। क्योंकि यह अधिकांश तेलों से ज़्यादा गाढ़ा होता है, इसलिए लगाने के बाद यह नीचे नहीं गिरता है।
ब्रश करना, या भौंहों की मालिश करना
आपको पता है अपनी भौंहों को हर दिन ब्रश करने से वो न केवल सही दिशा में उगती हैं, बल्कि इससे रक्त संचार और विकास को भी बढ़ावा मिलता है? मूल रूप से, एक स्पूली ब्रश लें; कई ब्रो सेट में यह शामिल होता है। आप इस्तेमाल किये गए मस्कारा के ब्रश को भी इस उद्देश्य से प्रयोग कर सकती हैं।
भौंहों के लिए अंडे की जर्दी
केराटिन भौंहों के लिए एक शक्तिशाली घटक है और यह अंडे की जर्दी में भी पाया जाता है। कुछ लड़कियां इसे अपनी भौंहों के बालों पर इस्तेमाल करती हैं। बालों पर थोड़ी जर्दी लगाएं और लगभग 20 मिनट के बाद इसे धो लें। यह उपचार सप्ताह में दो बार करें।
भौंह का विकास - प्रभाव
अगर आप अपनी भौंहों के विकास को तेज़ करना चाहती हैं और किसी ख़ास सीरम से उपचार को बेहतर बनाना चाहती हैं तो शायद आपके मन में इसके प्रभावों के बारे में सवाल उठे होंगे। आइब्रो ग्रोथ सीरम का नियमित प्रयोग:
☛ भौंहों के विकास को तेज़ करता है
☛ नए 'छोटे' बालों का विकास बढ़ाता है
☛ भौंहों को गहरा पोषण और मजबूती देता है
☛ उन्हें चमकदार और कोमल बनाता है
☛ नुकसान के लिए उनका प्रतिरोध बढ़ाता है
☛ भौंहों को सुंदर, गहरा रंग देता है
इस बात का ध्यान रखने के लिए कि आपकी भौंहें बढ़ें और मजबूत व सुंदर बनें, आप अपने मनपसंद घरेलू उपचार के साथ आइब्रो सीरम को मिला सकती हैं। आपको निश्चित रूप से स्वस्थ और घनी भौंहें मिलेंगी।