ब्रो मेकअप से जुड़ी सबसे आम गलतियां

भौंहों का मेकअप करते समय सबसे आम गलतियाँ क्या हैं?

क्या आपको आइब्रो मेकअप से जुड़ी सबसे आम गलतियों के बारे में मालूम है? हम अक्सर अनजाने में वो गलतियां करते हैं, इसलिए यह जानना अच्छा रहेगा कि क्या करें और क्या न करें। अगर आप खूबसूरत भौंहें चाहती हैं तो आगे पढ़ें!

भौंह का गलत आकार

यह सबसे आम गलती है, जो न केवल आपका मेकअप ख़राब करती है बल्कि, इसकी वजह से आपका चेहरा भी बुरा दिखाई देता है। आपकी भौंहें आपके चेहरे के आकार के अनुसार होनी चाहिए। मॉडल और अभिनेत्रियों के लुक कॉपी न करें - सबको अपने भौंह के आकार के बारे में ख़ुद पता करना चाहिए। आइब्रो मैपिंग बहुत ज़रूरी है और इसके बिना आपका मेकअप कभी भी अच्छा नहीं दिखेगा। सबसे अच्छा ब्रो शेप पाने के लिए, आप किसी सौंदर्य विशेषज्ञ या ब्रो आर्टिस्ट के पास जा सकती हैं - इस तरह आपको पता होगा कि इसे पेशेवर तरीके से बनाया गया है और ब्रो मेकअप लगाना कहीं ज़्यादा आसान होगा।

गलत ट्वीज़िंग करना

कभी-कभी ब्रो मेकअप इसलिए भी ख़राब लगता है कि क्योंकि आप भौंहों को गलत तरीके से उखाड़ती हैं। यह ब्रो स्टाइलाइज़ेशन की एक आम गलती है, जिसकी वजह से आपका मेकअप रूटीन प्रभावित होता है। सबसे अच्छे मेकअप उत्पाद और सबसे सटीक तकनीकों को इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ ट्वीज़िंग गलतियों को सुधारा नहीं जा सकता है। अगर आपको भौंहों का आकार पाने में मुश्किल होती है तो इसे ख़ुद करने से बचें - किसी पेशेवर के पास जाएं, और उसके बाद निर्धारित आकार से अलग जाने वाले बिखरे हुए बालों को चिमटी से हटा दें। कभी-कभी आपकी चिमटी में भी गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए ऐसी चिमटी चुनें जो सुविधाजनक हो, फिसले नहीं और सबसे छोटे से छोटे बालों को भी उखाड़ सके।

बहुत बोल्ड ब्रो मेकअप

यह बहुत लोकप्रिय गलती है: कई महिलाएं अपनी भौंहों को बहुत बोल्ड बना देती हैं। वो अपनी भौंहों पर बहुत ज़्यादा मेकअप लगाती हैं, जिसकी वजह से वो कार्टूनिश और भड़कीली लगने लगती हैं। हम आपको यही सलाह देंगे कि आप कम मेकअप लगाएं। बहुत ज़्यादा रंगों का प्रयोग न करें, कम मात्रा में उत्पाद लगाएं और कभी भी बहुत ज़्यादा शार्प आर्च न बनाएं। चेहरे की कोमल बनावट के लिए वो बहुत बोल्ड होते हैं। यही आपके पतले बालों पर भी लागू होता है - भौंहों को भरते समय बहुत ज़्यादा रंग का इस्तेमाल न करें।

बहुत मोटी भौंहें

बहुत ज़्यादा मोटी आर्च बनाना भी एक आम गलती है। ऐसा आम तौर पर वो औरतें करती हैं, जिनकी भौंहें बहुत पतली होती है या बहुत ज़्यादा उखाड़ी गई होती हैं और वो मोटी, घनी भौंहें चाहती हैं। यह सच है कि मोटी भौंहों की वजह से हमारा चेहरा थोड़ा जवान लगता है, लेकिन हम आसानी से बहक सकते हैं। बहुत ज़्यादा मोटी भौंहों की वजह से हम गुस्सैल और रूखे भी लग सकते हैं... ऐसा ब्रो मेकअप उन औरतों के लिए ख़ास तौर पर बुरा है जिनके चेहरे की बनावट कोमल होती है। एक बार फिर से, हम आपको अपनी भौंहों की मोटाई को अपने चेहरे के आकार से मैच करने की सलाह देते हैं।

बहुत पतली भौंहें

बहुत पतली भौंहों की वजह से भी चेहरा अजीब और असामान्य लग सकता है। संयम हमेशा ज़रूरी होता है। न तो बहुत ज़्यादा मोटी भौंहें अच्छी लगती हैं और न ही बहुत पतली भौंहें अच्छी लगती हैं। पतली भौंहों की वजह से हमारी उम्र ज़्यादा लगती है और यह नकली लगती है। अगर आपकी भौंहें बहुत ज़्यादा पतली इसलिए लगती हैं क्योंकि वो बढ़ती नहीं हैं तो हम आपको आइब्रो सीरम जैसे ख़ास उत्पादों की मदद से उन्हें बढ़ाने का सुझाव देते हैं - ये सबसे 'ज़िद्दी' बालों के विकास को भी बढ़ावा देते हैं। सबसे अच्छा सीरम तेज़ी से असर करेगा और इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से भौंहों को पोषण भी देगा। यह भौंहों को धीरे-धीरे मोटा और सुंदर बनाता है। क्या आप इसे आज़माना चाहेंगी?

गलत रंग की भौंहें

स्किन टोन और बालों के रंग के लिए बहुत हल्के और बहुत गहरे मेकअप का इस्तेमाल भी एक आम गलती है। कई महिलाएं ब्रो मेकअप उत्पादों के लिए सही रंगों के चुनाव पर ध्यान नहीं देतीं और वार्म स्किन के लिए कूल टोन और कूल स्किन के लिए वार्म टोन का चुनाव कर लेती हैं। भौंहों के विशेषज्ञ गहरे रंगों से बचने का सुझाव देते हैं क्योंकि वो बहुत बोल्ड दिखाई देते हैं। बहुत हल्की भौंहें भी मेकअप ख़राब कर देती हैं। भौंहों के ऊपर के क्षेत्र को हल्की पेंसिल से लाइट करना भी एक बुरा आईडिया है। आपको इस बात पर थोड़ा विचार करना चाहिए और अपनी सुंदरता के प्रकार के अनुसार ब्रो मेकअप के लिए सबसे अच्छा रंग चुनना चाहिए।

गलत आइब्रो मेकअप उत्पादों का चुनाव

चलिए ब्रो मेकअप उत्पादों की क्वालिटी पर बात करें। क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपका ब्रो पोमेड बहुत जल्दी उतर गया हो, मस्कारा ख़राब हो गया हो, या ब्रो पाउडर ज़्यादा पिग्मेंटेड न हो और जिसकी वजह से भौंहों को मनचाहा रंग न मिला हो? ब्रो मेकअप आर्टिस्ट केवल टॉप क्वालिटी वाले उत्पादों का चुनाव करते हैं। बेकार उत्पाद लेकर उसे बाथरूम कैबिनेट में बंद रखने से अच्छा है कि आप अच्छी क्वालिटी वाले कॉस्मेटिक्स लें। याद रखें कि लंबे-समय तक रहने वाले और ज़्यादा पिग्मेंटेड पोमेड या जेल ज़्यादा समय तक चलेंगे क्योंकि वो कम इस्तेमाल होते हैं।

कोई ब्रो शेडिंग इफ़ेक्ट नहीं

लगभग 80% महिलाएं केवल एक रंग का आईब्रो मेकअप लगाती हैं जो अप्राकृतिक लगता है। इससे बचने के लिए, उत्पाद को भौंहों के सिरे (आंतरिक कोने) से लगाना शुरू न करें - अधिकांश उत्पाद आर्च और टिप पर लगाया जाना चाहिए। रंग का सहज परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए सिरे पर थोड़ी मात्रा का प्रयोग करें। याद रखें कि अगर आप भौंहों के शुरुआती बिंदु पर बहुत अधिक रंग लगाती हैं तो भौंहें बहुत बोल्ड और अप्राकृतिक दिखेंगी। मेकअप पूरा होने के बाद, अतिरिक्त उत्पाद हटाने और भौंहों के सिरे को हल्का करने के लिए स्पूली के प्रयोग से बालों में कंघी करें। इस तरह से आप भौंहों को शेड कर सकती हैं, भले ही आपके पास केवल एक ही रंग हो। ब्रो स्पूली आर्च और बहुत शार्प किनारों को हल्का करने में भी आपकी मदद करेगी।

मेकअप सेट नहीं करना

फिनिशिंग टच के रूप में क्लियर सेटिंग जेल का उपयोग करना अच्छा होता है। सारा काम होने के बाद, मेकअप के रगड़ने का जोखिम न उठाएं। एक अच्छा ब्रो जेल भौंहों को सही बनाने और बालों को उनकी जगह पर बनाए रखने में मदद करता है। आप इस बात को लेकर निश्चिंत रहेंगी कि भौंहें पूरे दिन जगह पर रहेंगी।

हमें उम्मीद है कि आपका ब्रो मेकअप हर किसी को हैरान कर देगा!

एक टिप्पणी लिखें। मॉडरेटर द्वारा अनुमोदित होते ही इसे पोस्ट कर दिया जाएगा।
गोपनीयता नीति

हमारी वेबसाइट बाहरी टूल का उपयोग करने के लिए कुकीज़, तीसरे पक्ष की कुकीज़ का भी उपयोग करती है। यदि उपयोगकर्ता अपनी सहमति नहीं देता है, तो केवल आवश्यक कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। आप किसी भी समय अपने ब्राउज़र में सेटिंग्स बदल सकते हैं। क्या आप सभी कुकीज़ का उपयोग करने के लिए अपनी सहमति देते हैं?

गोपनीयता नीति