स्टेप-बाई-स्टेप भौंहों को आकार देना। चिमटी, थ्रेड, या वैक्स?

अपनी भौंहों को अपने चेहरे के आकार से कैसे मैच करें?

अपनी भौंहों को फैशनेबल लुक देने के लिए उन्हें इस तरह से कैसे उखाड़ें कि वो आपके चेहरे की विशेषताओं और आकार से मैच करें? यह कैसे किया जाता है और इस बात का ध्यान रखने के लिए आपको कौन सा तरीका चुनना चाहिए कि आपकी आँखों से आँसू न आये? अपनी भौंहों को आकार देने के लिए चिमटी, थ्रेड या वैक्स में से कौन सा चुनना सबसे अच्छा रहेगा? यहाँ पर ब्रो स्टाइलिंग और शेपिंग के लिए हमारा मार्गदर्शक दिया गया है!

भौंहों को आकार देना - इसे सही तरीके से कैसे करें?

अपनी भौंहों को सही तरीके से आकार देने के लिए, आपको कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है ताकि आपकी आर्च खूबसूरत दिखे और आप किसी भी सौंदर्य-संबंधी दुर्घटना से बच सकें। सबसे पहले, केवल अपनी निचली भौंह रेखा के नीचे मौजूद बिखरे हुए भौंह के बालों को हटाना न भूलें। ऊपरी भौंह रेखा के ऊपर उगने वाले केवल सिंगल बालों को उखाड़ें। हालाँकि, अपनी भौंह का प्राकृतिक आकार ख़राब न करें। ऊपरी भौंह रेखा के बालों को बहुत ज़्यादा उखाड़ने पर भौंहें अलग-अलग लग सकती हैं, असमान हो सकती हैं, और आपके चेहरे के आकार से मैच नहीं कर सकती हैं। दुर्भाग्य से, ऊपरी भौंह रेखा बनाते समय की गई गलतियों को बाद में सुधारना मुश्किल होता है।

मोटी भौंहें बहुत अच्छी लगती हैं और आपके चेहरे को एक युवा लुक देती हैं, लेकिन बहुत ज़्यादा घनी और भयानक यूनीब्रो अब आकर्षक नहीं लगती हैं, क्योंकि उनकी वजह से आपका चेहरा हमेशा गुस्सैल दिखाई देता है। 1990 के दशक की बेहद फैशनेबल, पतली भौंहें भी अब आपके चेहरे पर कोई खूबसूरती नहीं लाती हैं। पतली भौंहों का चलन पहले ही जा चुका है, क्योंकि वो शायद ही किसी पर अच्छी लगती थीं। प्राकृतिक रूप से आकार दी गई और साफ़-सुथरी आर्च आजकल चलन में हैं, जो आपके चेहरे की आकृति से मेल करती हैं। अपनी भौंहों को सही तरीके से कैसे आकार दें? सबसे अच्छा तरीका यह है कि उन्हें प्राकृतिक और अच्छी तरह से स्पष्ट दिखने दिया जाए। उनके मूल आकार को बनाए रखने की कोशिश करना सबसे अच्छा रहता है, बस उनके सही आउटलाइन को धीरे-धीरे स्पष्ट करें

अपनी भौंहों को अपने चेहरे के आकार से कैसे मैच करें?

आपके चेहरे के आकार से मिलने वाली भौंहें बहुत ज़रूरी हैं - केवल तब जाकर वो खूबसूरत दिख सकती हैं। इसीलिए, हमेशा बदलते रहने वाले ब्रो ट्रेंड का हिस्सा न बनें। आपकी भौंहें आपके अनुसार होनी चाहिए, न कि नए ट्रेंड के अनुसार। आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और किसी भी कमी को छिपाने के लिए सबसे अच्छी भौंह का आकार कैसे पाएं?

आपके चेहरे के आकार के अनुसार सबसे अच्छे ब्रो स्टाइल

  • अंडाकार चेहरा - आँखों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बोल्ड और चौड़ी भौंहों के साथ, आर्च कोमल होना चाहिए।
  • चौकोर चेहरा - आर्च वाली भौंहें चौकोर आकार के कठोर कोनों को संतुलित करने में मदद करती हैं।
  • गोल चेहरा - तेज़ और कोणीय आर्च से गोल चेहरे को संरचना मिलती है, जिससे यह लंबा लगता है।
  • त्रिकोणीय चेहरा - अपनी विशेषताओं को कोमल बनाने के लिए कोमल और गोल आर्च का चुनाव करें।
  • दिल के आकार का चेहरा - मध्यम-मोटी भौंहों का चुनाव करें, जिन्हें हल्का आर्च दिया गया हो।
  • लंबा चेहरा - कोमल किनारों वाली सीधी भौहें सबसे अच्छी होती हैं; बहुत ज़्यादा आर्च वाली भौंहों की वजह से चेहरा दिखने में और भी लंबा लग सकता है।

अपनी भौंहें कैसे उखाड़ें: ख़ुद करें या किसी ब्यूटिशियन को चुनें?

आम तौर पर, आप काफी आसानी से अपनी भौंहों को ख़ुद उखाड़ सकती हैं, लेकिन आपको इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इसमें गलतियों से बचना मुश्किल होता है। अगर आप अपनी भौंहों को गलत तरीके से उखाड़ती हैं तो आप अपने चेहरे का अनुपात ख़राब कर सकती हैं और आपका चेहरा कार्टून जैसा लग सकता है। बहुत ज़्यादा उखाड़ी गई भौंहें किसी बुरे सपने की तरह हैं, क्योंकि उनकी वजह से आपका चेहरा हमेशा हैरान दिखाई देता है। अगर आपको अपनी भौंहें सही से बनाने में कठिनाई होती है तो किसी पेशेवर ब्यूटिशियन की मदद लें। वह आपकी भौंहों को सबसे अच्छा आकार देगी। उसके बाद, भौंह का सही आकार बनाये रखना आसान होगा - आपको बस सिंगल, अलग से दोबारा उगने वाले बालों को उखाड़ने की ज़रूरत पड़ेगी।

आइब्रो उखाड़ना - अच्छी क्वालिटी वाली चिमटी में निवेश करें

घर पर आसानी से भौंहें कैसे उखाड़ें? सबसे पहले, एक अच्छी क्वालिटी वाली चिमटी चुनें! आपका चुनाव रैंडम नहीं होना चाहिए। इसके सिरे तेज़ होने चाहिए और किनारे एक-दूसरे से अच्छी तरह मिलने चाहिए ताकि वो हर एक बाल को अच्छी तरह पकड़ सकें, यहाँ तक कि छोटे से छोटे बालों को भी। एक अच्छी चिमटी आपके हाथों के लिए अनुकूल आकार की होती है, और बहुत ज़्यादा बड़ी नहीं होती। प्रक्रिया के दौरान फिसलन से बचने के लिए इसकी मैट कोटिंग बेहतर काम करती है। मोटी चिमटियों को पकड़ने में कठिनाई होती है और इनसे भौंह के बालों को पकड़ते समय त्वचा भी पकड़ में आ जाती है, जिससे बहुत दर्द होता है। बालों को सिरों के बीच पकड़ें और उन्हें मजबूती से और ज़ोर से उखाड़ें। अगर आप किसी बाल को लेकर उलझन में हैं कि उसे उखाड़ें या नहीं तो खाली भौंहों की समस्या से बचने के लिए उन्हें वैसे ही छोड़ देना सही होता है। अंत में भौंहों को सुचारु तरीके से पतला करने की कोशिश करें - अंतिम सिरा अस्पष्ट रूप से पतला और स्पाइक के आकार का होना चाहिए।

चिमटी। अपनी भौंहों को सही से कैसे उखाड़ें?

भौंहों को उखाड़ना सबसे आम प्रक्रियाओं में से एक है, जो आप ख़ुद कर सकती हैं। भौंहों को साफ़-सुथरा बनाने और आकार देने व आपके चेहरे के आकार से मैच करने के लिए उन्हें घर पर कैसे बनाएं? भौंहों के सही अनुपात का पता लगाने के लिए एक विधि मौजूद है। आपको एक पतली और लंबी सींक की ज़रूरत पड़ेगी - एक पेंसिल या मेकअप ब्रश से भी काम बन सकता है।

सींक को अपनी नाक के साइड पर रखें और इसे अपनी आँख के अंदरूनी कोने की ओर एक कोण पर पकड़ें। यह आँख के क्षेत्र के ऊपर नहीं होना चाहिए। जहाँ सींक का किनारा भौंह रेखा से टकराता है - यह आपकी भौंह की शुरुआत होती है और यही आपका शुरुआती बिंदु होना चाहिए। इसके बाद, सींक को अपनी नाक की तरफ से पकड़ें, सीधे आँख के ऊपर, और उस बिंदु पर जहाँ यह भौंह की हड्डी से टकराती है, वह आपका आर्च है। अंत में, सींक को अपनी नाक के किनारे पर रखें और अपनी भौंह के अंत का पता लगाने के लिए इसे अपनी आँख के बाहरी कोने के साथ एक रेखा में मिलाएं

स्टेप-बाई-स्टेप भौंहों को उखाड़ना

किसी भी सौंदर्य संबंधी दुर्घटना से बचने के लिए अपनी भौंहें कैसे उखाड़ें? चिमटी या ट्वीज़र प्रयोग करने के लिए हमारा स्टेप-बाई-स्टेप मार्गदर्शक देखें।

1. त्वचा साफ़ करें - आपका चेहरा और भौंह वाला स्थान साफ़ और चिकना होना चाहिए। नहाने के बाद भौंहों को उखाड़ना सबसे सही रहता है क्योंकि तब त्वचा ज़्यादा कोमल होती है और यह कम कष्टदायक होगा। याद रखें: अपनी भौंहें दिन के उजाले में उखाड़ें, साथ ही खिड़की के पास रहना और मैग्नीफाइंग मिरर का प्रयोग करना सर्वोत्तम होता है।

2. अपनी भौंहों को ख़ास कंघी या हो सके तो किसी मुलायम स्पूली से ब्रश करें। बालों को ऊपर की दिशा में, माथे की तरफ कंघी करें।

3. भौंहों की शुरुआत, आर्च और अंतिम सिरा तय करें और अपनी भौंहों को न्यूड पेंसिल से आउटलाइन करें। इससे आप यह जान पाएंगी कि प्रक्रिया के बाद आपकी भौंहें कैसी दिखाई देंगी। अगर वो आपको बहुत पतली या बहुत मोटी लगती हैं तो आउटलाइन हटाएं और इसे तब तक दोहराएं जब तक आपको अपना मनचाहा लुक न मिल जाए।

4. अब चिमटी लें। अपनी भौंह की दिशा का पालन करते हुए, मजबूती से बालों को उखाड़ें। प्रक्रिया के तुरंत बाद त्वचा पर बर्फ लगाकर आप दर्द से राहत पा सकती हैं। केवल निचली भौंह रेखा को उखाड़ें। ऊपरी रेखा से आप बस बिखरे हुए बालों को हटा सकती हैं।

5. भौंहों का समान आकार बनाये रखना न भूलें। जहाँ तक उखाड़ने की बात आती है तो कम ही ज़्यादा होता है - अगर कोई बाल आउटलाइन की गई आकृति के बीच में आता है और आप उसे लेकर निश्चित नहीं हैं कि उसे उखाड़ना है या नहीं तो उसे वैसे ही छोड़ देना सबसे अच्छा होता है। ख़ुद को खाली भौंहों की समस्या में फंसाने के बजाय, ज़रूरत पड़ने पर प्रक्रिया के बाद टच-अप करना बेहतर होता है। आप बारी-बारी से बालों को उखाड़ सकती हैं, एक बार एक भौंह से और एक बार दूसरी भौंह से - ताकि आप दोनों को एक ही आकार का बना सकें।

6. छोटे आईने से बचें और ख़ुद को बड़े आईने में देखें: आपकी भौंहें इसके सामने एक हाथ की दूरी से दिखाई देनी चाहिए। जल्दबाज़ी न करें, संयम रखें, और सफलतापूर्वक भौंह बनाने के लिए सही समरूपता बनाये रखना न भूलें।

चिमटी के बिना भौंहों को कैसे उखाड़ें?

  • थ्रेडिंग

आपको पता है, भौंहों को चिमटी से उखाड़ना इन्हें बनाने की एकमात्र संभव तकनीक नहीं है? एशियाई लोग सदियों से बालों को उखाड़ने के लिए एक साधारण सूती धागे का इस्तेमाल करते आये हैं। इस तकनीक को थ्रेडिंग के रूप में जाना जाता है। धागे से भौंहें कैसे उखाड़ें?

लगभग 40 सेमी लंबा एक धागा लें और इसे आधा मोड़ें। सिरों को बांधें ताकि वे एक लूप बना लें, उसके बाद, अपने दोनों हाथों की उंगलियों को इसमें से गुज़ारें। बीच में एक बुनावट बनाने के लिए धागे को मोड़ें। धागे को दोनों हाथों में पकड़कर बारी-बारी से बुनाई को एक बार एक तरफ और एक बार दूसरी तरफ घुमाएं। उसके बाद, बाल धागों के बीच आ जाते हैं, जिन्हें पकड़कर रोम के साथ उखाड़ दिया जाता है। आइब्रो थ्रेडिंग के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है, लेकिन एक बार जब आप इसमें महारत हासिल कर लेती हैं, तो आप पाएंगी कि यह भौंह के बालों को हटाने का सबसे तेज़ और सबसे सटीक तरीका है!

  • वैक्सिंग

वैक्सिंग भौंह के बालों को हटाने का एक लोकप्रिय तरीका है, जो लगभग हर ब्यूटी सैलून में ऑफर किया जाता है।

इसकी लोकप्रियता का कारण यह है कि यह सबसे कम कष्टदायक होता है और बालों को हटाने का सबसे तेज़ तरीका है। दोबारा बढ़ने वाले बालों को एक ही बार में, एक तेज़ स्ट्रोक में उखाड़ दिया जाता है। हालाँकि, इस विधि को घर में प्रयोग करने से बचने का सुझाव दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए सही उपकरण, तैयारी, और तकनीक की जानकारी की ज़रूरत होती है। बालों को उखाड़ने के लिए आइब्रो वैक्स का तापमान और गाढ़ापन बिल्कुल सही होना चाहिए। कौशल और अनुभव के बिना, दुर्भाग्य से, आँखों के आसपास की नाजुक त्वचा आसानी से जल सकती है।

भौंह उखाड़ने के बाद आने वाली लालिमा। इससे कैसे बचें?

भौंह उखाड़ने के बाद, त्वचा में लालिमा और थोड़ी सूजन दिखाई दे सकती है। यह सामान्य लक्षण काफी तेज़ी से गायब होते हैं। अगर आप इन प्रभावों से आराम पाना चाहती हैं तो अपनी भौंहों पर ठंडी सेंकाई करें: टिश्यू में बर्फ के टुकड़े लें, या फ्रिज में जेड फेस रोलर को ठंडा करें, और फिर इसे हल्के हाथ से त्वचा पर दबाएं। अगर जलन बनी रहती है तो उस स्थान पर पैन्थेनॉल या एलांटोइन मरहम लगाएं।

भौंह उखाड़ते समय की जाने वाली सबसे आम गलतियां

भौंहों में असमानता: बहुत मोटी या बहुत पतली भौंहें। यह एक आम गलती है तो भौंह के अंतिम सिरे को बहुत ज़्यादा उखाड़ने की वजह से होती है, जिससे चेहरे का सही अनुपात ख़राब होता है।

बहुत पतली भौंहें - यह 1990 के दशक का अभिशाप था। सौभाग्य से, आजकल, बहुत ज़्यादा उखाड़ी हुई भौंहों का फैशन नहीं है, लेकिन कुछ महिलाएं अभी भी अपनी भौंहों को इस तरह से स्टाइल करती हैं। दुर्भाग्य से, ये आपके चेहरे को किसी तरह का आकर्षण नहीं देती हैं, और उन्हें गहरे रंग की ब्रो पेंसिल से स्पष्ट बनाने पर कार्टून जैसा लुक मिलता है।

यूनीब्रो - यह तथ्य कि फ्रीडा काहलो ऐसी भौंहें रखती हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि आप भी यह लुक रख सकती हैं। यूनीब्रो से आपके चेहरे को कोई खूबसूरती नहीं मिलती क्योंकि इसकी वजह से आपका चेहरा गुस्सैल लगता है और आपकी विशेषताएं ज़्यादा तेज़ लगती हैं।

भौंह के आंतरिक किनारे को बहुत ज़्यादा उखाड़ना - भौंहों के बीच अत्यधिक उखाड़ा हुआ स्थान नाक, आँख के कोने और भौंह के आर्च के बीच असंतुलन पैदा करता है। यह गलती अक्सर भौंह उखाड़ने के बाद टच-अप के दौरान की जाती है। कभी-कभी, आप बहक सकती हैं और गलती से लगातार हैरान-परेशान नज़र आने का प्रभाव प्राप्त कर सकती हैं।

मदद करें, मैंने अपनी भौंहें बहुत ज़्यादा उखाड़ दी हैं!

यह उन लोगों के साथ भी हो सकता है, जो भौंहें बनाने में पहले से कुशल हैं। कभी-कभी, जल्दबाज़ी में या अधीरता की वजह से, हम 2 या 3 बाल ज़्यादा उखाड़ देते हैं और भौंहों के बीच खाली स्थान बना देते हैं, जिससे दुर्भाग्य से हमारा कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में क्या करें? अपनी भौंहों को दोबारा तेज़ी से कैसे उगाएं? इस समस्या का समाधान मौजूद है - बस Nanobrow जैसा कोई अच्छा आइब्रो सीरम लें। इसे नियमित रूप से प्रयोग करने पर आपकी भौंहें तेज़ी से दोबारा उगती हैं, और साथ ही, यह उन्हें मुलायम बनाता है, पोषण देता है और जड़ों से मजबूत बनाता है। Nanobrow सीरम खूबसूरत और घनी भौंहें पाने का तेज़ और बहुत अच्छा तरीका है, जिसे आप अपनी इच्छानुसार आकार दे सकती हैं!

लेकिन, इससे पहले कि आपकी भौंहें वापस बढ़ें, आप मेकअप से उनकी कमियों को छिपा सकती हैं! सटीक पेन, पेंसिल या पोमेड जैसे अच्छे ब्रो मेकअप उत्पादों का प्रयोग करें, जिससे आप अपनी भौंहों को सटीक तरीके से भर सकती हैं। इसकी वजह से, आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आपकी भौंह के बाल वापस उग आएंगे और स्वस्थ, सुंदर और मजबूत हो जाएंगे!

एक टिप्पणी लिखें। मॉडरेटर द्वारा अनुमोदित होते ही इसे पोस्ट कर दिया जाएगा।
गोपनीयता नीति

हमारी वेबसाइट बाहरी टूल का उपयोग करने के लिए कुकीज़, तीसरे पक्ष की कुकीज़ का भी उपयोग करती है। यदि उपयोगकर्ता अपनी सहमति नहीं देता है, तो केवल आवश्यक कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। आप किसी भी समय अपने ब्राउज़र में सेटिंग्स बदल सकते हैं। क्या आप सभी कुकीज़ का उपयोग करने के लिए अपनी सहमति देते हैं?

गोपनीयता नीति