
ब्रो लुक और मेकअप ट्रेंड हमेशा बदलते रहते हैं। उनमें से कुछ काफी असामान्य हैं। अगर आप सबसे नए ब्यूटी ट्रेंड के बारे में जानना चाहती हैं तो आगे पढ़ें - सबसे लोकप्रिय ब्रो मेकअप ट्रेंड देखें। क्या आपको प्रेरणा मिलेगी?
बोल्ड ब्रो
यह काफी समय से मनचाहा लुक रहा है। महिलाओं को बोल्ड ब्रो अच्छे लगते हैं। हमें कोई हैरानी नहीं है - ऐसा मेकअप शानदार लगता है, जो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है और आपकी उम्र को कम दिखाता है। यह लुक पाने के लिए ब्रो पोमेड सबसे अच्छा होता है - आप पूरी भौंहों में यह प्रभाव बना सकती हैं। इससे आप कुछ खाली बालों को भी बना सकती हैं। आप भौंहों को प्राकृतिक बनाने के लिए इसे थोड़ा धुंधला कर सकती हैं या फिर शेडिंग प्रभाव बना सकती हैं। ब्रो पोमेड लंबे समय तक लगा रहता है और इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है, इसलिए हम उन्हें सबसे खाली और सबसे पतली भौंहों पर भी प्रयोग कर सकते हैं।
डिप्ड ब्रो
गर्मियों का मौसम मस्ती और आउटडोर संगीत कार्यक्रमों से भरपूर होता है। यह रंगीन लुक आज़ादी और ख़ुशी को दर्शाता है - हम न केवल रंगीन कपड़ों से इसे पा सकते हैं बल्कि, मेकअप से भी पा सकते हैं। आपको पता है गर्मियों के कार्यक्रमों के लिए एक सबसे लोकप्रिय ट्रेंड क्या है - डिप्ड ब्रो? इसके लिए हिम्मत की ज़रूरत होती है! डिप्ड, या रंगीन भौंहें - अगर सही से तैयार की जाएं - तो आपको आकर्षक बना सकती हैं। यह भले ही काम पर जाने के लिए सबसे अच्छा आईडिया नहीं है, लेकिन फेस्टिवल या कार्निवाल के लिए - क्यों नहीं?! यह लुक पाने के लिए आप कोई एक रंग (आदर्श रूप से ब्रो क्रीम) या रंगों की सुचारु प्रगति के लिए कई रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस भौंहों के अंतिम सिरे पर रंग लगाना भी ट्रेंडी है। किसी पतले, एंगल वाले ब्रश से उत्पादों को लगाना सबसे अच्छा होता है। कौन सा रंग चुनें? ऐसे रंग चुनें जो आपकी स्किन टोन और आउटफिट के साथ अच्छे लगें। आपके लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं। अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं! क्लियर जेल के साथ इफ़ेक्ट सेट करना न भूलें - ताकि पूरी पार्टी के दौरान आपकी भौंहें अपनी जगह पर टिकी रहें!
डिस्को ब्रो
आइये रंग और ग्लॉस के साथ बने रहें! डिप्ड ब्रो इकलौता फेस्टिव ब्रो ट्रेंड नहीं है। डिस्को ब्रो भी लोगों को बहुत पसंद आता है। दुनिया भर के नाईट क्लब में भौंहों पर ग्लिटर लगायी हुई लड़कियां मिल जाएंगी! आप यह लुक आसानी से पा सकती हैं: भौंहों पर थोड़ा क्लियर जेल लगाएं और जेल सूखने से पहले उनके ऊपर ग्लिटर या ग्लिटरी ब्रो पाउडर - गोल्ड या सिल्वर - छिड़कें। मार्केट में आपको ग्लिटर जेल भी मिल जाएंगे जिन्हें आपको बस भौंहों पर लगाना होता है और आपका मेकअप पूरा हो जाता है! डिस्को ब्रो के साथ आप अपने मेकअप से खेल सकती हैं और बहुत ज़्यादा गंभीर होने की ज़रूरत नहीं है।
नकली माइक्रोब्लेडिंग जैसा मेकअप
माइक्रोब्लेडिंग स्टाइल मेकअप उन ट्रेंड्स में से एक है जो अभी भी चल रहा है। यह उस कष्टदायक अर्ध-स्थायी मेकअप का विकल्प है, जिसमें स्किन को काटना और हमारी अपनी भौंहों में रंग भरना शामिल होता है। मेकअप आर्टिस्ट हमें दिखाते हैं कि हम उससे मिलता-जुलता प्रभाव पा सकते हैं जिसे बाद में आसानी से हटाया जा सकता है। अगर आपके पास बिल्कुल पतला ब्रो पेन है - जिसकी सटीक टिप पिग्मेंट से भीगी हुई है तो यह संभव है। आप भौंहों को भरने और खाली जगहों को छिपाने के लिए इसे प्रयोग कर सकती हैं। आप जो बाल बनाती हैं, वो आपकी अपनी भौंहों की तरह दिखाई देंगी। एक अच्छा ब्रो पेन बहुत लंबे समय तक लगाया जा सकता है, यह बहुत ज़्यादा गहरा और सटीक होता है। आप आसानी से इफ़ेक्ट बना सकती हैं। इससे आपको भौंहों को आउटलाइन करने और नीचे वाली रेखा को हाईलाइट करने में भी मदद मिलती है।
ओंब्रे ब्रो
यह सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत ब्रो लुक्स में से एक है! इससे आप अपनी भौंहों को अच्छे से आकार दे सकती हैं, जिससे रंगों के मिश्रण की वजह से वो प्राकृतिक दिखाई देती हैं। भौंहों का अगला सिरा हल्के रंग का और ज़्यादा सूक्ष्म होता है, जो धीरे-धीरे ज़्यादा गहरे और बोल्ड रंग की तरफ बढ़ता है और ब्रो का अंतिम सिरा सबसे बोल्ड होता है। आप दो रंग वाले पोमेड का प्रयोग करके आसानी से ओंब्रे ब्रो मेकअप कर सकती हैं या ख़ास ब्रो पाउडर और वैक्स का प्रयोग करें। यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस अच्छे उत्पादों का प्रयोग करना न भूलें क्योंकि इसमें सफलता पाने के लिए फॉर्मूला और पिगमेंटेशन दोनों बहुत ज़रूरी हैं।
वेवी ब्रो
यह अनोखा लुक नेट पर बहुत ट्रेंडी है! वेवी ब्रो वाइल्ड पार्टी या कार्निवाल के लिए निश्चित रूप से एक विकल्प है - लेकिन यह आपके रोज़मर्रा का मेकअप नहीं बन सकता। यह इफ़ेक्ट कैसे बनाएं? सबसे पहले आप अपनी भौंहों को कंसीलर से ढँक देती हैं। उसके बाद, ब्रो पोमेड या पेन की मदद से लहराती हुई रेखा बनाते हुए भौंह के बाल बनाएं। अपनी ख़ुद की नकली भौंहों के लिए पतले, छोटे-छोटे बाल बनाने की कोशिश करें। क्लियर या रंगीन ब्रो जेल की मदद से इसे सेट करें, ताकि आपकी भौंहें पूरी पार्टी तक टिकी रहें।
फ्लफी ब्रो
बुशी और फ्लफी ब्रो भी बहुत लोकप्रिय हैं। इस इफ़ेक्ट को ज़्यादा से ज़्यादा समय तक बनाये रखने के लिए ब्रो सोप या जेल का इस्तेमाल किया जाता है। फ्लफी ब्रो पूरे इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। मेकअप आर्टिस्ट भौंहों को पूरी लंबाई में फ्लफी बनाने का सुझाव देते हैं - इसलिए आप इसमें गलतियां कर सकती हैं! आपके बाल जितने ज़्यादा फ्लफी और बिखरे हुए होंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। अगर आप कुछ समय के लिए अपनी भौंहों को चिमटी से नहीं उखाड़ती हैं तो आपको सबसे अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही, ज़्यादा फ्लफी और बुशी लुक के लिए उन्हें अलग-अलग दिशाओं में कंघी करने की कोशिश करें।
बैककॉम्बिंग
बैक कॉम्ब की गई भौंहों की प्रेरणा फ्लफी ब्रो से मिली थी - और फिर ये तेज़ी से लोकप्रिय हो गए! बालों को उनके बढ़ने की प्राकृतिक दिशा से विपरीत बैक कॉम्ब करने पर, उनका घनापन बढ़ता है। आपको बस एक अच्छे ब्रो ब्रश और स्टाइलिंग सोप की ज़रूरत होती है। इसे देर तक जगह पर रखने के लिए एक अच्छा ब्रो जेल भी उपयोगी होता है। उदाहरण के लिए, आप ब्रो पाउडर के साथ थोड़ा रंग भी जोड़ सकती हैं। आपकी भौंहें घनी और काफी हद तक त्रि-आयामी बनेंगी। फिनिशिंग टच के रूप में आप भौंहों को ब्रो पेन के प्रयोग से भर सकती हैं या फिर निचली रेखा को परिभाषित कर सकती हैं। फ्लफी ब्रो की तुलना में, बैक कॉम्ब की गई भौंहें ज़्यादा उठी हुई और भरी हुई होती हैं और रंगीन हो सकती हैं, जबकि फ्लफी भौंहें थोड़ी हल्की और प्राकृतिक होती हैं।
नो ब्रो मेकअप
यह ट्रेंड घनी और मोटी भौंहों का ठीक उल्टा है। इसमें भौंहों को इतना ज़्यादा हल्का किया जाता है कि वो शायद ही दिखाई दें। नो ब्रो ट्रेंड आँखों और पलकों को बेहतर बनाने पर फोकस करता है। हालाँकि, भौंहों को स्थायी रूप से ब्लीच करने के लिए आपको बहुत साहस की ज़रूरत होती है। इसलिए मेकअप आर्टिस्ट एक सुरक्षित विकल्प पसंद करते हैं - मेकअप लगाना, न कि ब्लीच करना। आपको अपनी भौंहों पर न्यूड कंसीलर लगाकर उन्हें कंघी करना पड़ता है। कभी-कभी आपको एक से ज़्यादा कोटिंग लगाने की ज़रूरत पड़ती है। यह आपके भौंहों के रंग और मोटाई पर निर्भर करता है।
स्ट्रैट ब्रो
यह टिकटॉक पर बहुत ट्रेंडी है। सीधी भौहें जल्दी से बन जाती हैं - वे हमें बोल्ड दिखाती हैं, साथ ही चेहरे की विशेषताओं को पतला बनाती हैं। यह ट्रेंड मेकअप और स्टाइलिंग का एक संयोजन है - प्राकृतिक धनुषाकार से छुटकारा पाने के लिए आपको बालों को उखाड़ने की ज़रूरत पड़ सकती है। सीधी रेखा बनाने के लिए आपको कुछ बाल बनाने की भी ज़रूरत हो सकती है। इस उद्देश्य के लिए एक ब्रो पोमेड, पेंसिल या पेन ज़रूरी है। मेकअप आर्टिस्ट्स का दावा है कि यह मेकअप फेस लिफ्ट का प्रभाव पैदा करता है!