भौंहों से जुड़ी 13 आम गलतियां

भौंहों से जुड़ी आम गलतियां

लोग कहते हैं कि भौंहें चेहरे को आकार देती हैं क्योंकि उनका हमारे शारीरिक स्वरूप पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। लेकिन, सर्वेक्षणों के अनुसार, ज़्यादातर महिलाएं अपनी भौंहों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आगे पढ़ें। कुछ ही देर में आपको पता लग जायेगा कि भौंहों से जुड़ी सबसे आम गलतियां क्या हैं, और उनसे कैसे बचा जा सकता है।

अच्छी-सुंदर दिखने वाली भौंहें इतनी क्यों ज़रूरी हैं?

ऐसी बहुत सारी चीज़ें हैं जो यह तय करती हैं कि हमारा चेहरा कैसा दिखेगा, और भौंहें उनमें से सबसे ज़रूरी चीज़ों में से एक हैं। मेकअप स्टाइलिस्ट का कहना है कि अजीबो-गरीब आकार वाली भौंहों की वजह से हमारा चेहरा ख़राब दिखाई देता है, और अक्सर हमारी उम्र उससे कहीं ज़्यादा लगती है जितनी कि असल में है। पोषण से भरी हुई, साफ़-सुथरी और अच्छे आकार वाली भौंहें हमारे लुक को संतुलित करती हैं, हमारी उम्र को कुछ साल कम कर देती हैं और यहाँ तक कि झुकी हुई पलकों की समस्या को भी ठीक करती हैं। भौंहों के लिए सबसे अच्छे उपचार क्या हैं? भौंहों को सबसे सुंदर रूप देने में मदद करने के लिए कौन सी चीज़ों से बचना चाहिए?

भौंहों से जुड़ी आम गलतियां

1. आप अपनी भौंहों का ख्याल नहीं रखती

एक क्लासिक उदाहरण और सबसे आम गलती यह है कि: आप अपनी भौंहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हैं। अगर आप इसे ऐसे ही छोड़ देती हैं, उन्हें किसी तरह का पोषण नहीं देती हैं, अतिरिक्त बालों को हटाना बंद कर देती हैं तो जब वो कमज़ोर होकर गिरना शुरू करती हैं तो हैरान न हों। सबसे बुरी परिस्थिति में, भौंहों की ज़रूरतों पर ध्यान न देने पर नए बाल आने पूरी तरह से बंद हो सकते हैं।

2. आप भौंहों के लिए गलत उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं

क्या आपने अपना मन बना लिया है कि अबसे आप अपनी भौंहों की देखभाल करना शुरू करेंगी? बहुत अच्छी बात है! लेकिन यह जानना बहुत ज़रूरी है कि जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट आप अपनी भौंहों पर लगाती हैं उसकी वजह से उनका विकास तेज़ हो सकता है, या फिर वो झड़ भी सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि दूध और अंडे की जर्दी जैसे घरेलू उपचारों से भौंहों के स्वरूप में सुधार आता है, फिर भी उनकी कारगरता संदेहजनक है। उनकी वजह से भौंहें दिखने में सुंदर लग सकती हैं, लेकिन उनके लंबे समय के प्रभावों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसका विकल्प क्या है? भौंहों के लिए ख़ास तौर पर बनाये गए उत्पादों को चुनें। उन्हें तेज़ी से अच्छे परिणाम देने के लिए तैयार किया जाता है। समीक्षाएं देखकर और सामग्रियों की सूची का विश्लेषण करके, ऐसे उत्पादों को ध्यानपूर्वक चुनें। भौंहों पर तेल लगाना भी एक अच्छा आईडिया हो सकता है, ख़ास तौर पर, तब जब उन्हें सहायक उपचार के तौर पर प्रयोग किया जा रहा हो।

3. आप आइब्रो सीरम का इस्तेमाल नहीं करती

आइब्रो सीरम की बात आने पर, पेशेवर ब्रो केयर उत्पाद चुनने के लिए, प्रसिद्ध ब्रांड्स पर भरोसा करना बेहतर होता है। अच्छी बात यह है कि जब आपको ऐसा सीरम मिल जाता है जो आपकी भौंहों की ज़रूरतों को पूरा करता है तो आपको किसी दूसरे ब्रो कंडीशनर की ज़रूरत नहीं पड़ेगी! अगर आपकी भौंहें पतली, खाली लगती हैं और जल्दी नहीं बढ़तीं तो सही उपचार आज़माएं जो एक ही बार में भौंहों से जुड़ी सभी आम समस्याओं के साथ डील करता है।

4. मेकअप हटाते समय आप भौंहों को बहुत ज़ोर से रगड़ती हैं

भौंहें कोमल होती हैं, इसलिए वो यांत्रिक नुकसान सहने में अच्छी नहीं होती हैं। यह जानने के बाद, उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। मेकअप हटाते समय कॉटन पैड को भौंहों पर ज़ोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इसकी वजह से आप बालों को तोड़ सकती हैं, या उन्हें उखाड़ भी सकती हैं। साथ ही, अच्छी क्वालिटी का मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करें, जो ज़्यादा रगड़े बिना, रंगीन कॉस्मेटिक्स को हटाने में मदद करता है। कमज़ोर पलकों और भौंहों को टार्गेट करने वाले अत्यधिक पोषक एजेंटों के साथ बना आई मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है।

5. आप गलत तरीके से ब्रो उत्पाद लगाती हैं

क्या आप इस्तेमाल के निर्देशों को पढ़े बिना ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती हैं? कई लोग ऐसा करते हैं, और सोचते हैं कि कॉस्मेटिक्स काम क्यों नहीं कर रहे। ऐसा भी होता है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स को उससे कहीं ज़्यादा बार इस्तेमाल किया जाता है जितना कि पैकेजिंग पर दिया गया है - यह एक तरीके की अति है। आप सोचिये: आइब्रो सीरम को दिन में एक से ज़्यादा बार लगाने की कोई ज़रूरत नहीं है। सीरम को हर दिन ज़्यादा बार लगाकर आप अपने बालों को तेज़ी से नहीं बढ़ा सकती हैं। नियम सरल हैं। पैकेजिंग पर दिए गए निर्देशों से चलें, और जल्दी ही आपकी भौंहें बेहतर दिखने लगेंगी।

6. आप हमलावरों से भौंहों की रक्षा नहीं करती हैं

आपको पता है, धूप के संपर्क में आने की वजह से भौंहें चमकदार हो सकती हैं? वो कम तापमान और शुष्क हवा की वजह से कमज़ोर भी हो सकती हैं। आपको यह जानना होगा कि भौंहें बाल ही हैं, और बढ़ने व अच्छा दिखाई देने के लिए उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत होती है। अगली बार जब आप यूवी प्रोटेक्शन फेस मिस्ट लें, तो इसे भौंहों पर लगाना न भूलें। धूप वाले दिनों में, अपनी त्वचा, बालों, पलकों और भौंहों को यूवी के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए फ्लॉपी हैट पहनें।

7. आप मेकअप उतारना भूल जाती हैं

क्या आपके साथ ऐसा अक्सर होता है कि काम से थकी-मांदी आने के बाद आप अपना मेकअप उतारे बिना ही सोने चली जाती हैं? यह बहुत बड़ी गलती है। सोते समय रंगीन कॉस्मेटिक्स को अपने चेहरे पर लगाए रखने से आपके रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। जिसकी वजह से अक्सर भौंहें कमज़ोर, और पतली होनी शुरू हो जाती हैं।

8. आप व्यवस्थित नहीं हैं

क्या आपने खूबसूरत भौंहें और बाल पाने के लिए विटामिन ख़रीदा है, लेकिन आप उन्हें लेना भूल जाती हैं? या फिर आपने शायद अपने लिए एक ब्रो सीरम लिया है, लेकिन इसे हर कुछ दिन पर एक बार इस्तेमाल करती हैं? इस बात का ध्यान रखें कि ब्रो उत्पादों को लगाने में व्यवस्थित और निरंतर रहकर ही आप उन्हें दिखने में खूबसूरत बना सकती हैं। यहाँ आपके लिए एक उपाय है: अपने आइब्रो सीरम को बेडसाइड टेबल पर हैंड क्रीम के साथ रखें। इस तरह आप इसे लगाना नहीं भूलेंगी।

9. आप भौंहों पर तेल नहीं लगाती हैं

हेयर ऑइल ट्रीटमेंट और बालों के लिए इसके फायदे तो हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपने भौंहों पर तेल लगाने के बारे में सुना है? यह पोषक तत्व और सुरक्षा प्रदान करने का एक अद्भुत तरीका है। यह साबित हो चुका है कि तेल रोम छिद्रों को मजबूत बनाते हैं और भौंहों को आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन प्रदान करते हैं, जो बेहतर लुक के लिए आवश्यक हैं। भौंहों के उपचार के लिए अरंडी का तेल सबसे लोकप्रिय तेल माना जाता है, लेकिन आप बीज और गुठली से निकाले गए अन्य कोल्ड-प्रेस्ड और अपरिष्कृत तेलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस दिन में एक बार भौंहों पर अपना मनपसंद तेल लगाएं। इसके लिए आप क्यू-टिप या साफ़ मस्कारा ब्रश का उपयोग कर सकती हैं।

10. आप भौंहों की मालिश नहीं करती हैं

यह मज़ाक नहीं है! नियमित रूप से भौंहों की मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है। ऐसा करने के लिए, आप बस एक साफ़ मस्कारा ब्रश का उपयोग कर सकती हैं या ब्रो पिंचिंग आज़मा सकती हैं। इस उपचार का उद्देश्य चेहरे की मांसपेशियों को आराम देना, माथे की झुर्रियों को कम करना और भौंहों के रोमछिद्रों को मजबूत बनाना है।

11. आप भौंहों को एक्सफोलिएट नहीं करती हैं

आपको पता है कि भौंहों को नियमित रूप से साफ़ करने की ज़रूरत होती है? भौंहों पर स्क्रब लगाने से मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाती हैं और रक्त संचार में सुधार होता है जिससे बालों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब त्वचा पूरी तरह से साफ़ होती है, तो यह सक्रिय पदार्थों को तेज़ी से अवशोषित करती है और उन्हें गहराई तक पहुंचाती है। आप पोषक तत्वों से भरपूर रेडीमेड ब्रो स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

12. आप भौंहों को पोषक तत्व प्रदान नहीं करती हैं

आप जो आहार लेती हैं उसका आपकी पलकों और भौंहों के लुक पर बहुत ज़्यादा प्रभाव पड़ता है। यदि आप देखती हैं कि बाल कमज़ोर हो रहे हैं, तो तुरंत अपने दैनिक आहार में अधिक पोषक तत्वों से भरपूर उत्पादों को शामिल करें। आपको अपने शरीर को विटामिन B, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और बायोटिन, सिलिकॉन, सल्फर, कॉपर और कैल्शियम देना चाहिए।

13. आप वॉटरप्रूफ मेकअप के लिए साधारण रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं

अगर आप तैराकी के लिए जाती हैं, व्यायाम करती हैं या बारिश में टहलने जाती हैं तो वॉटरप्रूफ मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल ज़रूरी बन जाता है। असल में, उन्हें वॉटरप्रूफ उत्पादों के लिए ख़ास तौर डिज़ाइन किये गए कॉस्मेटिक्स से हटाने की ज़रूरत पड़ती है। अफ़सोस की बात यह है कि साधारण मेकअप रिमूवर आपकी भौंहों सहित, आपके चेहरे से वॉटरप्रूफ उत्पादों को हटाने में अच्छे नहीं होते हैं। वॉटरप्रूफ शेड्स को हटाने के लिए साधारण माइसेलर लोशन का उपयोग करने और भौंहों पर कॉटन पैड को जोर से रगड़ने से बालों को तोड़ने और उन्हें उखाड़ने के अलावा और कुछ नहीं होगा।

एक टिप्पणी लिखें। मॉडरेटर द्वारा अनुमोदित होते ही इसे पोस्ट कर दिया जाएगा।
गोपनीयता नीति

हमारी वेबसाइट बाहरी टूल का उपयोग करने के लिए कुकीज़, तीसरे पक्ष की कुकीज़ का भी उपयोग करती है। यदि उपयोगकर्ता अपनी सहमति नहीं देता है, तो केवल आवश्यक कुकीज़ का उपयोग किया जाता है। आप किसी भी समय अपने ब्राउज़र में सेटिंग्स बदल सकते हैं। क्या आप सभी कुकीज़ का उपयोग करने के लिए अपनी सहमति देते हैं?

गोपनीयता नीति